Showing posts with label Republic. Show all posts
Showing posts with label Republic. Show all posts

Monday, January 25, 2021

हम भारत के लोग

जन गण मन अर्थात् हम भारत के लोग©️®️
सुनो हमारे मन की बात हम भारत के लोग
नहीं झुकेंगे, नहीं रूकेंगे हम भारत के लोग
तानाशाही नहीं सहेंगे हम भारत के लोग
अपने लोकतंत्र के कर्ता हम भारत के लोग
संविधान के हैं संरक्षक हम भारत के लोग
अपना हिस्सा छीन के लेंगे, हम भारत के लोग
दु:शासन को नष्ट कर चुके हम भारत के लोग
गाँधी नेहरू के हैं वंशज हम भारत के लोग
शास्त्री पटेल को अमर रखेंगे हम भारत के लोग
अम्बेडकर से अटल रहेंगे हम भारत के लोग

सरल सशक्त स्वतंत्र समन्वित हम भारत के लोग©️®️